देशप्रमुख समाचार

Vijayadashami 2025: आज इस जिले में जलेगा दुनिया का सबसे बड़ा रावण पुतला, सीएम भी होंगे शामिल

Vijayadashami 2025: कोटा में हो रहा 132वां राष्ट्रीय मेला दशहरा 2025 इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है।

Vijayadashami 2025: आज 2 अक्टूबर है और इस दिन विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर इस दिन को मनाया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक आज के दिन ही भगवान राम ने लंका के राजा रावण का वध करके बुराई पर जीत का झंडा लहराया था और उसी दिन को याद करते हुए आज के दिन हर साल कह जगहों पर रावण के पुतले का दहन करके यह संदेश दिया जाता है कि बुराई कितनी भी बड़ी हो, अच्छाई के सामने लंबे समय तक टिक नहीं सकती है और बुरा करने पर क्या नतीजा होता है, यह भी लोगों को समझाया जाता है। इसी अवसर में कोटा में दुनिया का सबसे बड़ा रावण पुतला बनाया गया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

कोटा में जलेगा सबसे बड़ा पुतला

कोटा में हो रहा 132वां राष्ट्रीय मेला दशहरा 2025 इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है। इस साल रावण दहन के लिए करीब 4 महीनों की मेहनत से 215 फीट का रावण का पुतला बनाया गया है और आज उसका दहन किया जाएगा। आपको बता दें कि इस पुतले को बनाने के बाद कारीगरों ने ही क्रेन की मदद से इसे सीमेंटेड फाउंडेशन पर खड़ा किया। इस काम में करीब 2 घंटे का समय लगा। मेला परिसर में सीना ताने खड़ा 215 फीट का रावण दूर से ही नजर आ रहा था। ऐसे में सड़क पर चलते राहगीर भी रुक कर दूर से ही रावण को देखने लगे। आपको बता दें कि रावण का पुतला इतना बड़ा है इसलिए मेले के आसपास लगभग डेढ़ सौ फीट की परिधि में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया गए थे।

आपको बता दें कि इस रावण के पुतले का वजन तीन क्विंटल है। इसके 60 फीट के मुकुट में कलर्ड LED लाइट लगाई गई है। मुकुट के साथ ही, ढाल में भी LED लगी हुई है। पुतले को लाल, हरे और नीले रंग के कपड़ों से कवर किया गया है जो बहुत ही आकर्षक नजर आ रहे हैं। रावण को इस बार भी दशानन स्वरूप में ही बनाया गया है। इसकी तलवार 50 फीट की है। अब आज शाम को इस पुतले का दहन किया जाएगा।

आज कोटा जाएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

आपको बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विश्व के सबसे बड़े रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक दिवसीय दौरे पर आज कोटा जाएंगे। इसके बाद प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम करीब 5 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां से शाम करीब 7:15 बजे दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच पहुंचेंगे और विश्व के सबसे बड़े रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button