प्रमुख समाचारमध्‍यप्रदेश

दमोह में TET आदेश के खिलाफ शिक्षकों का उबाल, कलेक्ट्रेट घेराव कर किया प्रदर्शन, 18 अप्रैल को बड़े आंदोलन की चेतावनी

Damoh News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से जुड़े नए आदेश के विरोध में आज सैकड़ों शिक्षकों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला।

Damoh News: दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से जुड़े नए आदेश के विरोध में आज सैकड़ों शिक्षकों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। बड़ी संख्या में शिक्षक रैली निकालते हुए नारेबाजी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

TET आदेश निरस्त करने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से TET के नवीन आदेश को निरस्त करने की मांग उठाई। शिक्षकों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर उन पर परीक्षा थोपना उनके भविष्य के साथ अन्याय है। उनका तर्क है कि इससे वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों की स्थिति प्रभावित होगी।

शिक्षकों की मुख्य मांग है कि उनकी वरिष्ठता का निर्धारण पहली नियुक्ति की तारीख से किया जाए। उनका कहना है कि इसी आधार पर उन्हें क्रमोन्नति और पदोन्नति के अधिकार मिलते हैं। साथ ही उन्होंने 2018 की सूची में शामिल किए जाने का भी विरोध किया, इसे अपने पूर्व सेवा काल के साथ अन्याय बताया।

18 अप्रैल को भोपाल में बड़े आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने मध्य प्रदेश सरकार से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 18 अप्रैल को भोपाल में प्रदेश स्तरीय विशाल आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button