देशप्रमुख समाचार

लखनऊ में राहुल गांधी का बड़ा बयान: “कांग्रेस की कमियों से कांशीराम सफल हुए, RSS में दलित-ओबीसी को जगह नहीं”

Rahul Ganhdi in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कांग्रेस के संविधान सम्मेलन में राहुल गांधी ने पार्टी की कमियों और मौजूदा राजनीतिक हालात पर खुलकर बात की।

Rahul Ganhdi in Lucknow: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कांग्रेस के संविधान सम्मेलन में राहुल गांधी ने पार्टी की कमियों और मौजूदा राजनीतिक हालात पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमजोरियों की वजह से कांशीराम जैसे नेता उभर पाए। राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस ने अपना काम ठीक से किया होता तो कांशीराम सफल नहीं हो पाते। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जवाहरलाल नेहरू आज जिंदा होते तो कांशीराम कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश के बड़े अस्पतालों में दलित, पिछड़े और आदिवासी डॉक्टर नजर नहीं आते, जबकि संविधान “जितनी आबादी उतनी भागीदारी” की बात करता है। उन्होंने मनरेगा की सूची का उदाहरण देते हुए कहा कि उसमें लगभग 85 प्रतिशत लोग पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय से हैं।

आरएसएस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदों पर ओबीसी, दलित और आदिवासी समाज के लोग दिखाई नहीं देते। उनके मुताबिक एक तरफ 85 प्रतिशत आबादी है, लेकिन जब देश के संसाधन, सत्ता और धन के बंटवारे की बात आती है तो उन्हें बराबरी का हक नहीं मिलता, जो संविधान की भावना के खिलाफ है।

अपने भाषण में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि आंबेडकर, गांधी और कांशीराम जैसे नेताओं ने कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं की राजनीति सिद्धांतों पर आधारित थी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि उनकी राजनीति में समझौते नजर आते हैं और इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा तक प्रभावित हुई है।

Related Articles

Back to top button