PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता बने
PM Modi Latest News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

PM Modi Latest News: नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ दिया, जो 8,930 दिनों तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को मिलाकर 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, निरंतर नेतृत्व और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
पीएम मोदी के नाम पहले से ही कई अहम उपलब्धियां दर्ज हैं। वह गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री रह चुके हैं और देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनके पास मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा अनुभव रहा है। इसके अलावा, वह स्वतंत्रता के बाद जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं और लगातार तीन लोकसभा चुनाव (2014, 2019 और 2024) जीतकर सत्ता में लौटे हैं।
17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे मोदी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। एक साधारण परिवार से आने वाले मोदी ने बचपन में अपने पिता के साथ चाय बेचने का काम भी किया। 1970 के दशक में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और बाद में भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय राजनीति शुरू की।
साल 2001 में वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने और 2014 तक इस पद पर रहे। इसके बाद 2014 में उन्होंने केंद्र की सत्ता संभाली और तब से लगातार देश का नेतृत्व कर रहे हैं। अपने विकास मॉडल और मजबूत नेतृत्व के चलते मोदी देश और दुनिया में एक प्रभावशाली नेता के रूप में उभरे हैं।




