देशप्रमुख समाचार
Governor L. Ganesan Passes Away: नहीं रहे नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Governor L. Ganesan Passes Away: नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का आज 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

Governor L. Ganesan Passes Away: नई दिल्ली। नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का आज 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। दरअसल 8 अगस्त को चेन्नई स्थित अपने आवास में गिरने के बाद उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी औऱ वे चेन्नई के अपोलो अस्पताल में गहन चिकित्सा देखभाल में थे, जहां आज उनकी मृत्यु हो गई है।
बता दें कि ला. गणेशन का पूरा नाम ला गणेशन अय्यर हैं, जिनका जन्म 16 फरवरी 1945 को हुआ था। गणेशन ने 20 फरवरी 2023 को नागालैंड के 19वें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था। इससे पहले गणेशन 27 अगस्त 2021 से 19 फरवरी 2023 तक मणिपुर के 17वें राज्यपाल और 28 जुलाई 2022 से 17 नवंबर 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) की भूमिका निभा चुके हैं।