MP News: संकट की घड़ी में किसानों के साथ एमपी सरकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश
MP Latest News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को खराब हुई सोयाबीन की फसल का सर्वे कराने के निर्देश दिये।

भोपाल। प्रदेश सरकार किसानों के साथ है और हम किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले की पोलायकलां तहसील के ग्राम खड़ी में विभिन्न कारणों से खराब हुई सोयाबीन की फसल के अवलोकन के बाद किसानों को यह भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को खराब हुई सोयाबीन की फसल का सर्वे कराने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान चौपाल में कहा कि बारिश कम होने एवं कीट प्रकोप के कारण जहां-जहां भी सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है, उसका पूरा सर्वे कराया जायेगा, किसानों को नुकसान नहीं होने देंगे। किसानों को अधिकतम लाभ दिया जायेगा। किसानों की जिंदगी बेहतर हो, इसके लिए केन्द्र एवं राज्य की सरकार लगातार प्रयासरत हैं।
ये भी पढ़ें- PM Modi Visit MP: इस दिन मध्यप्रदेश आएंगे PM मोदी, कार्यक्रम की तैयारियां तेज
किसानों ने बताया कि उनकी फसलें प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गई हैं। ये सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन खुद उनके साथ खेतों में उतर गए। उन्होंने अपने हाथों से फसलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों को गले लगाकर उनका दुख बांटा।
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से कहा कि प्रदेश सरकार हर कदम पर अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। फसल की क्षति का त्वरित आंकलन किया जाएगा और किसानों को समय पर मुआवज़ा-आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देंगे। बता दें, बारिश और कीट की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में फसलों को नुकसान हुआ है। सरकार खराब फसलों का पूरा सर्वे कराएगी।
2 Comments