प्रमुख समाचारमध्‍यप्रदेश

MP-CG Weather: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में मार्च में ही तपने लगी धरती, कई जिलों में तापमान 40°C के करीब

MP-CG Weather Update: मध्य प्रदेश में सूर्य ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में भी गर्मी का असर अब साफ नजर आने लगा है।

MP-CG Weather Update: भोपाल। मध्य प्रदेश में सूर्य ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च महीने में कई जिले खौलने लगे हैं। मध्य प्रदेश के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 मार्च को भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगे। इसकी वजह से धरती तपने लगी है।

सामान्य से अधिक रह रहे तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में सामान्य से अधिक तापमान रह रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा है। अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं है। भोपाल, इंदौर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तापमान रहे हैं। यह 1.9 से 2.7 डिग्री सेल्सियस तक है। वहीं, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर औऱ सागर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक तापमान रहे हैं। इन जगहों पर 3.1 से 4.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहा है।

पचमढ़ी और करौंदी में सबसे कम रहा न्यूनतम तापमान

इसके साथ ही अधिकांश जगहों पर सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहे हैं। कटनी जिले के करौंदी और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में सबसे कम 11.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा है। वहीं, सागर में सबसे अधिक 19.8 डिग्री सेल्सियस और सीधी में 19.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। इसके साथ ही नीमच मरुखेड़ा में 19.3, सिवनी में 19.2 और खरगोन में 18.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रही है।

छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर अब साफ नजर आने लगा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम पर फिलहाल खास असर नहीं पड़ रहा

इस समय पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ से गुजरते हुए बिहार से मराठवाड़ा तक करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, लेकिन इसका प्रदेश के मौसम पर फिलहाल खास असर नहीं पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button