भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार, 29 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।
सहकारिता क्षेत्र के नए प्रयोगों पर चर्चा
मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश के सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नए प्रयोगों, नवाचारों और आगामी लक्ष्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की विकास यात्रा को और अधिक गति देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।
‘हर नागरिक के जीवन में खुशहाली लाना लक्ष्य’
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का संकल्प प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली लाना है।
