मध्‍यप्रदेश

इंदौर एयरपोर्ट पर 27 अक्टूबर से बदलेगा फ्लाइट्स का समय!

Indore Airport: इंदौर एयरपोर्ट पर 27 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो रहा है. जिसके चलते कई फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया जाएगा. शारजाह, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई, जयपुर और जबलपुर जाने वाली फ्लाइट्स अब नए समय पर चलेंगी.

इंदौर एयरपोर्ट पर 27 अक्टूबर से शुरू हो रहा है विंटर सीजन
दरअसल, देशभर के एयरपोर्ट पर 27 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो जाएगा. इंदौर एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू होने से कई फ्लाइट्स के समय में बदलाव होगा. शारजाह, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई, जयपुर और जबलपुर फ्लाइट्स बदले हुए समय पर चलेंगी.

नए शेड्यूल के बाद शारजाह फ्लाइट इंदौर से 15 मिनट पहले सुबह 11.55 बजे रवाना होगी, जबकि वर्तमान समय दोपहर 2.05 बजे शारजाह पहुंचेगी. अभी यह फ्लाइट इंदौर से दोपहर 12.10 बजे रवाना होती है.इसके साथ ही पुणे और बेंगलुरु की देर रात की फ्लाइट का समय बदल जाएगा. इंडिगो की 6ई 284 फ्लाइट पुणे से रात 1.40 बजे रवाना होकर 2.50 बजे इंदौर आती है. छह दिन बाद इसका संचालन सुबह होगा. यह पुणे से सुबह 5 बजे रवाना होकर 6.10 बजे इंदौर पहुंचेगी. जबकि 6ई 748 फ्लाइट बेंगलुरु से रात 10.40 बजे रवाना होकर 12.25 बजे इंदौर आती थी. 27 अक्टूबर से यह एक घंटे पहले रात 11.20 बजे इंदौर पहुंचेगी.

इंदौर-जबलपुर फ्लाइट एक घंटे देरी से
वहीं इंदौर-जबलपुर फ्लाइट सुबह 6.10 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन अब यह एक घंटे देरी से सुबह 7.10 बजे रवाना होगी. मुंबई फ्लाइट सुबह 5.30 बजे की बजाय सुबह 6.40 बजे रवाना होगी और जयपुर फ्लाइट सुबह 6 बजे की बजाय सुबह 6.20 बजे रवाना होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button