IND Vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी20 मैच आज, धर्मशाला में होगा मुकाबला, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
IND Vs SA 3rd T20 Match: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।

IND Vs SA 3rd T20 Match: धर्मशाला। आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस समय साउथ अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जा चुकी है, वहीं अब पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टेस्ट में भारत को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। टी20 सीरीज भी दोनों देशों के बीच रोमांचक नजर आ रही है। अब तक खेले गए दो मुकाबलों में से एक-एक मुकाबला दोनों टीमों ने जीत लिया है और सीरीज बराबरी पर आ चुकी है।
दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कटक में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की थी। लेकिन दूसरे मैच में चंडीगढ़ के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला था और दक्षिण अफ्रीका ने भारत को करारी हार दी थी, जिससे सीरीज बराबर हो गई थी। हालांकि आज धर्मशाला में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम के पास वापसी का मौका रहेगा। भारत आज टी20 मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगा। चलिए जानते हैं आज होने वाले इस मुकाबले की पिच रिपोर्ट और वेदर रिपोर्ट।




