Rashifal: पौष पूर्णिमा के दिन मेष वालों को मिलेगी गुड न्यूज तो वृषभ वालों का प्रमोशन पक्का, पढ़ें दैनिक राशिफल
3 January 2026 Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगी।
3 January 2026 Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 5 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा, उसके बाद इन्द्र योग लग जाएगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 28 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रह नक्षत्रों की शुभ स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगी तो कुछ को परेशानियां देने वाली रहेगी। चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
कर्क राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी और आप अच्छे काम करेंगे। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा आपको कार्य स्थल में सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आज का दिन नई उमंग से भरा रहेगा। अगर आपका किसी कारण से मन परेशान है, तो उसे शांत रखने के लिए आप अपने बच्चों के साथ थोड़ा सा समय बिताये, तो आपका मन अच्छा हो जाएगा। एकाग्रता से किया गया काम लाभदायक साबित होगा।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका धन आज किसी शुभ काम में अधिक खर्च होगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा, जिससे उनको शांति भी मिलेगी। आपके परिवार में आपके कामों को देखते हुए आपकी प्रसिद्धि बहुत अधिक बढ़ सकती हैं।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप का मन आज किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आप मन ही मन फूले नहीं समाएंगे। आध्यात्मिकता से अपने मन को बहुत अधिक शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आप किसी प्रकार की किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और बड़ी डील भी प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं दर होंगी।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपके कामों की वाहवाही होगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आपका धन संबंधित मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आप मम्मी से आज मन की कोई इच्छा जाहिर करेंगे।
मकर राशि
मकर राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचे। टूर एंड ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको समाज में मान सम्मान मिलेगा, जिससे आपका मन बहुत ही संतुष्ट रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में दान पुण्य का सामान बांट सकते हैं।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के प्रति सावधान रहना होगा। आप व्यर्थ के खर्चों पर अधिक ध्यान ना दें, अपने सामानों को खरीदने से पहले एक आवश्यक कार्यों के लिस्ट बनाएं कि किस समान की ज्यादा जरूरत है।




