Gold-Silver Price: फिर बढ़े सोने के दाम, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हैं आज के लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Price Today: मार्च का महिना अपने अंतिम पड़ाव पर है और अप्रैल दस्तक देने को तैयार है, ऐसे में भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में परिवर्तन का क्रम जारी है।

Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली। मार्च का महिना अपने अंतिम पड़ाव पर है और अप्रैल दस्तक देने को तैयार है, ऐसे में भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में परिवर्तन का क्रम जारी है। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) का ताजा भाव जान लीजिए। शनिवार सुबह सोना के दाम में ₹2490 प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है जिसके बाद 24 कैरेट सोने के भाव 1,48, 220 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं।
वहीं चांदी में ₹5,000 प्रति किग्रा की बढ़त देखने को मिली है, जिसके बाद देश भर में चांदी का औसत भाव 2,45,000 रुपये प्रति किग्रा के आसपास ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार (27 मार्च 2026) को 24 कैरेट का सोना का दाम ₹1,45,730 और चांदी के भाव ₹2,40,000 प्रति किलो पर बंद हुआ था।
24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,48,220
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,48,120
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,48,090
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,49,020 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर)
22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़:₹1,35,900
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,35,800
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,35,750
- चेन्नई, कोयंबटूर:₹1,36,600
18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,11,220
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,11,120
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,11,070
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,14,000
प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव
- 10 ग्राम: ₹2,450
- 100 ग्राम: ₹24,500
- ₹2,50,000 (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर ।
- ₹2,50,000 (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल। (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते कीमतों में बढ़त बनी है।)
कैसे पहचाने 18, 20, 22 और 24 कैरेट का सोना
भारत में सोने-चांदी के मानक भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए जाते हैं। शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन नए रेट जारी नहीं होते हैं, इसमें GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें। BIS लोगो भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) का आधिकारिक प्रतीक है। HUID नंबर 6 अंकों का एक विशिष्ट अल्फा-न्यूमेरिक कोड (Hallmark Unique Identification) है।




