Gold-Silver Price Today: सोने में हल्की गिरावट, चांदी में बड़ी टूट; मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार अस्थिर
सोने का वायदा भाव 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 1,49,650 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी 4.48 फीसदी लुढ़ककर 2,32,600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं। मिडिल-ईस्ट में बढ़ता तनाव इसकी सबसे बड़ी वजह है। अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच घमासान कम होने के ठोस संकेत नहीं मिल रहे हैं। धौंस-धमकियों का दौर जारी है। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24-कैरेट सोने का वायदा भाव 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 1,49,650 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी 4.48 फीसदी लुढ़ककर 2,32,600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इसके अलावा, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24-कैरेट सोने की कीमत गिरकर 1,46,608 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी।
जहां तक गुड रिटर्न के आंकड़ों का सवाल है तो अब 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का दाम 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी 2.55 लाख रुपये प्रति किलो हो गई है।
MCX पर सोने-चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की बात करें तो सोने के वायदा भाव (शुक्रवार बंद होने तक) में 0.02 फीसदी यानी 30 रुपये फिसकर 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। चांदी में गिरावट ज्यादा रही थी। यह 4.48 फीसदी यानी 10,901 रुपये लुढ़ककर 2,32,600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।



