देशप्रमुख समाचारराज्‍य

Earthquake: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आया भूकंप, मुख्य केंद्र का भी पता चला

Earthquake in Lucknow: शुक्रवार को सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Earthquake in Lucknow: लखनऊ। भारत के विभिन्न राज्यों में भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। शुक्रवार को सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा कर रख दिया है। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यूपी के लखनऊ में आए भूकंप का केंद्र गोंडा जिले में बताया गया है।

कितनी थी भूकंप की तीव्रता?

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आए भूकंप का केंद्र राज्य के गोंडा जिले में था। भूकंप सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर आया और इसके केंद्र धरती से 10 मिनट की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई है। अब तक भूकंप के कारण किसी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

उत्तराखंड में भी आया भूकंप

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी शुक्रवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके लगे हैं।  National Center for Seismology की ओर से बताया गया है कि इस भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के बागेश्वर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। ये भूकंप सुबह 7 बजकर 48 मिनट पर आया और इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है।

सिक्किम में भी आया भूकंप

शुक्रवार को पूर्वोत्तर भारत के राज्य सिक्किम में भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। आधी रात को सिक्किम के ग्यालशिंग में 4.5 की तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद राज्य के कई इलाकों में करीब 10 से भी ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Related Articles

Back to top button