देशप्रमुख समाचार

पंजाब में ठंड का कोहराम, सभी स्कूलों की बढ़ाई गईं छुट्टियां, अब इस डेट तक बंद रहेंगे विद्यालय

Punjab School Holiday News: पंजाब में लगातार पड़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है।

Punjab School Holiday News: चंडीगढ़। देश के लगभग हर हिससे में ठंड अपने चरम पर है। इस बीच पंजाब में लगातार पड़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। पंजाब में अब सभी स्कूल्स (निजी और सरकारी) 13 जनवरी तक बंद रहेंगे और इसके बाद 14 जनवरी से फिर ओपन होंगे।

वहीं, उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इस बीच गौतमबुधनगर (नोएडा) और गाजियाबाद में स्कूलों की 10 जनवरी यानी शनिवार तक का अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भयानक ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में घना कोहरा भी पड़ सकता है। बता दें कि गाजियाबाद में ठंड की वजह से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल दस जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं, नोएडा में नर्सरी से लेकर 12वीं तक सभी स्कूलों में अवकाश किया गया है।

Related Articles

Back to top button