CM Vishnu Deo Sai Birthday: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में मनाएगी भाजपा, तैयारियां जारी
CM Vishnu Deo Sai Birthday: BJP इस वर्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन को पूरे प्रदेश में ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में मनाएगी।

CM Vishnu Deo Sai Birthday: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी इस वर्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन को पूरे प्रदेश में ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में मनाएगी। पार्टी ने इस अवसर को जनसेवा, सुशासन और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए व्यापक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सभी जिलों में सेवा आधारित आयोजन किए जाएंगे। सरकारी अस्पतालों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में फल वितरण किया जाएगा। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, महिला और युवा सहित हर वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
वहीं, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बताया कि प्रदेशभर में हितग्राहियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
भाजपा का कहना है कि यह आयोजन केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और सुशासन के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है।




