देशप्रमुख समाचारविश्‍व

Israel-Iran War News: ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार सुबह हुए बड़े सैन्य हमले ने मध्य-पूर्व की राजनीति को हिला कर रख दिया।

Israel-Iran War News: ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार सुबह हुए बड़े सैन्य हमले ने मध्य-पूर्व की राजनीति को हिला कर रख दिया।

Israel-Iran War News: तेहरान: ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार सुबह हुए बड़े सैन्य हमले ने मध्य-पूर्व की राजनीति को हिला कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, इज़राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए ऑपरेशन में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को तीन वरिष्ठ ईरानी नेताओं की एक साथ चल रही बैठकों की सूचना मिली थी। इसी आधार पर इज़राइल ने तेहरान स्थित खामेनेई के आवासीय परिसर पर दिनदहाड़े हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि परिसर पर करीब 30 बम गिराए गए, जिससे खामेनेई की मौके पर ही मौत हो गई।

हमले में ईरान के सुरक्षा सलाहकार अली शामखानी, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर मोहम्मद पाकपोर और रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए।

खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान द्वारा अमेरिकी ठिकानों पर संभावित हमले की तैयारी की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। दावा किया जा रहा है कि लगभग 200 इज़राइली लड़ाकू विमानों ने ईरान के 500 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया, जिसे इज़राइल के इतिहास का सबसे बड़ा हवाई हमला बताया जा रहा है।

बताया गया है कि इस अभियान में ईरानी रक्षा नेतृत्व के सात वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया गया। इनमें अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर, सालेह असदी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नासिरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन और रजा मुजफ्फर-निया शामिल हैं। इस हमले के बाद पूरे मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है और वैश्विक स्तर पर इसके गंभीर राजनीतिक और सैन्य प्रभावों की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button