छत्तीसगढ़देश

PM Rashtriya Bal Puraskar 2026: बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, 31 जुलाई तक करें आवेदन

PM Rashtriya Bal Puraskar 2026: रायपुर। बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हर वर्ष भारत के राष्ट्रपति द्वारा उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है।

31 जुलाई 2026 तक कर सकते हैं आवेदन

महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। इस पुरस्कार के लिए 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे आवेदन कर सकते हैं।

इन क्षेत्रोंगा सम्मान में मिले

पुरस्कार के तहत वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

ऑनलाइन होगा आवेदन

विभाग के अनुसार इच्छुक बच्चे, अभिभावक, संस्थाएं या अन्य व्यक्ति योग्य बच्चों का नामांकन कर सकते हैं। इसके अलावा स्व-नामांकन की सुविधा भी उपलब्ध है।

सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के जरिए स्वीकार किए जाएंगे।

यहां करें आवेदन

आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं:

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल

ज्यादा से ज्यादा आवेदन करने की अपील

राज्य शासन ने प्रदेश के प्रतिभाशाली बच्चों से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है, ताकि उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान मिल सके।

Related Articles

Back to top button