देश

पश्चिम बंगाल चुनाव: डायमंड हार्बर में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, SP को भी चेतावनी

West Bengal Elections: कोलकाता | चुनाव आयोग ने शुक्रवार को डायमंड हार्बर पुलिस जिले के पांच पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। निलंबित किए गए पुलिस अधिकारियों में एएसपी और SDPO शामिल हैं। आरोप है पुलिसकर्मियों ने पहले चरण के चुनाव में कथित पर पक्षपात किया और निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहे। आयोग ने निर्देश दिया है कि इन सभी पांच पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए।

एसपी को चेतावनी दी गई

इसके अतिरिक्त, चुनाव आयोग ने डायमंड हार्बर की SP इशानी पाल को भी संवेदनशील चुनाव-संबंधी मामलों में अधीनस्थ अधिकारियों के बीच अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में कथित विफलता के लिए चेतावनी जारी की। आयोग ने निर्देश दिया है कि इस कार्रवाई को तत्काल लागू किया जाए और शनिवार सुबह 11 बजे तक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

निलंबित होने वाले पुलिस अधिकारियों के नाम

संदीप गराई, ASP, डायमंड हार्बर, सजल मंडल, SDPO, डायमंड हार्बर, मौसम चक्रवर्ती, इंस्पेक्टर-इन-चार्ज, डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन, अजय बाग, इंस्पेक्टर-इन-चार्ज, फलता पुलिस स्टेशन और शुभेच्छा बाग, ऑफिसर-इन-चार्ज, उस्थी पुलिस स्टेशन शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पहले चरण में भारी मतदान हुआ

इससे पहले, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को कहा था कि शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने तक पश्चिम बंगाल आज़ादी के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार शाम 6 बजे तक पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान में 91.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पश्चिम बंगाल के कई ज़िलों में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। दक्षिण दिनाजपुर 94.85% के साथ सबसे आगे रहा, उसके बाद कूच बिहार 94.54%, बीरभूम 93.70%, जलपाईगुड़ी 93.23% और मुर्शिदाबाद 92.93% रहा। पश्चिम बंगाल की शेष 142 सीटों पर मतदान 29 मई को होना है, और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

Related Articles

Back to top button