Uncategorizedमध्यप्रदेश
Damoh News: दमोह के कुलुवा गांव में भीषण आग, खेतों तक फैली लपटें, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Damoh latest News: दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले की पटेरा तहसील अंतर्गत ग्राम कुलुवा में अचानक लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भाटे हार क्षेत्र में नरबाई (फसल अवशेष) में आग लगा दी गई, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास के गांवों के खेत भी इससे प्रभावित हो गए।
अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग तेजी से फैलती रही। स्थिति बिगड़ते देख ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।




