देशप्रमुख समाचारराज्‍य

अंबिकापुर से नई दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट आज, सप्ताह में दो दिन दिल्ली कनेक्टिविटी, जानें कितना लगेगा किराया

Ambikapur to Delhi Flights: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा आज से शुरू हो रही है। इस सेवा का वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।

Ambikapur to Delhi Flights: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा आज से शुरू हो रही है। इस सेवा का वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। कार्यक्रम पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। दोपहर 12 बजे मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अंबिकापुर) से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट रवाना होगी।

यह फ्लाइट सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को संचालित होगी। इसके लिए 6500 रुपए किराया रखा गया है। सोमवार को अंबिकापुर से सीधी दिल्ली उड़ान भरेगी, जबकि बुधवार को यह फ्लाइट बिलासपुर होते हुए दिल्ली जाएगी। इस रूट पर 72 सीटों वाला एटीआर विमान लगाया गया है।

इसके अलावा, अंबिकापुर से कोलकाता के लिए नई फ्लाइट 2 अप्रैल से शुरू होगी। यह सेवा सप्ताह में दो दिन गुरुवार और शनिवार को चलेगी। गुरुवार को फ्लाइट बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर पहुंचेगी और फिर कोलकाता के लिए रवाना होगी, जबकि शनिवार को अंबिकापुर से बिलासपुर होते हुए कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी।

दिल्ली का 6500 और कोलकाता का 6000 किराया

एलायंस एयर ने विंटर शेड्यूल में अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता की हवाई सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। एलायंस एयर ने दरिमा एयरपोर्ट में टिकट काउंटर खोला है।

टिकटों की बुकिंग एलायंस एयर के वेबसाइट www.allianceair.in के साथ ट्रेवलिंग वेबसाइट www.makemytrip.com, www.goibibo.com, www.yatra.com सहित अन्य साइट्स पर ऑनलाइन की जा सकती है।

वर्तमान में अंबिकापुर से दिल्ली का किराया 6500 रुपए और अंबिकापुर से कोलकाता का किराया 6000 रुपए है। हालांकि समय के अनुसार किराया में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Related Articles

Back to top button