बुंदेलखंड में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने NIT जैसे संस्थान की उठाई माँग
VD Sharma in Lok Sabha: विष्णुदत्त शर्मा ने बुंदेलखंड क्षेत्र में उच्च शिक्षा संस्थानों की कमी को लेकर लोकसभा में महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया।

VD Sharma in Lok Sabha: नई दिल्ली। विष्णुदत्त शर्मा ने बुंदेलखंड क्षेत्र में उच्च शिक्षा संस्थानों की कमी को लेकर लोकसभा में महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र सहित पूरे बुंदेलखंड के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया।
सांसद शर्मा ने केंद्र सरकार से National Institute of Technology (NIT) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की स्थापना की योजना के बारे में जानकारी माँगी। उनका कहना था कि ऐसे संस्थान क्षेत्र के छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करेंगे और उन्हें बड़े शहरों की ओर पलायन से भी राहत मिलेगी।
इस मुद्दे पर जवाब देते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने आश्वासन दिया कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक विचार कर रही है और क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
सांसद की इस पहल से बुंदेलखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।



