Rashifal: आज इन राशि के लिए खुशियों भरा दिन, चमक उठेगी किस्मत, पढ़िए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी।

Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 1 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और श्राद्धदि की अमावस्या है। आज शुभ योग, पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र और पंचक का संयोग बन रहा है। ऐसे में कुछ राशियों को लाभ और तरक्की के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या संकेत दे रहा है। पढ़िए दैनिक राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज परिवार वालों की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपके भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। छात्र आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, आपको अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। शाम को परिवार के साथ किसी अच्छे रेस्टॉरेंट में डिनर करने जायेंगे। सेहत के लिहाज से आज आप तंदुरुस्त रहेंगे।
वृष राशि
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को सहयोगियों से मदद मिलेगी जिससे आपका कार्य जल्दी पूरा हो जायेगा। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। बच्चों से संबंधित आपको सुखद समाचार प्राप्त होगा। आज अचानक धन लाभ होने से घरवालों के साथ पार्टी करेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जायेंगे। छात्रों को आज सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपको खुशियां देंगे। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके काम समय से पूरे हो जायेंगे। आज किसी से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार विमर्श करेंगे। आज खाली समय न गवाकर कुछ न कुछ काम करते रहेंगे तो आप ओवर थिंकिंग से बच जायेंगे। जहां तक संभव होगा दूसरों की हेल्प करेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुए धन लाभ से आज अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। दाम्पत्य जीवन में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में पदोन्नति के साथ साथ इन्क्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं, आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे। आज आप घर की जरूरत का सामान लेने मार्केट जायेंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। लवमेट एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़ों से नई बात आप सीखेंगे। आज काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जायेगा, मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय भी रहेंगे। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। मिल जुल कर किये गए कार्यों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामले में आपको घर के बड़ों से नई सलाह मिलेगी। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करें और किसे बाद में। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स को अच्छा सीखने का मौका मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों आज नए कार्य करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं जहां आपको खुशी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे, आपकी कोशिशों में कुछ कमी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ पुरानी बातें याद करते हुए समय बितायेंगे। आज व्यायाम करें इससे आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लगन और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलों में माता पिता का सहयोग मिलता रहेगा, दोस्तों से भी मदद मिलेगी। आज आप माता पिता का खास ख्याल रखेंगे। आपका मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। बड़े बुजुर्गों के पैर छुए, धन धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज नई जिम्मेदारी आपको मिलेगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आएगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। घर से क्लेश दूर हो जायेंगे। भाई बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।




