प्रमुख समाचारमध्‍यप्रदेश

Ladli Behna Yojana: अगले हफ्ते जारी हो सकती है 33वीं किस्त, खाते में आएंगे 1500 रुपए, यहां पढ़ें पूरी खबर

Ladli Behna Yojana: जनवरी 2026 तक योजना की 32वीं किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब 33वीं किस्त का इंतजार है।

Ladli Behna Yojana: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। ​वर्तमान में 1 करोड़ 25 लाख पात्र महिलाओं को 1,500 रुपए प्रति माह (18000 रु सालाना) दिए जा रहे हैं। जनवरी 2026 तक योजना की 32वीं किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब 33वीं किस्त का इंतजार है। आमतौर पर योजना की किस्त हर महीने की 10 से 15 तारीख के आसपास राज्य सरकार द्वारा जारी की जाती है।

संभावना है कि अगली किस्त अगले हफ्ते 10 से 15 फरवरी 2026 के बीच जारी की जा सकती है। हालांकि अब तक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है और न ही मोहन सरकार द्वारा इस संबंध में कोई बयान सामने आया है। ध्यान रखें जिन महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करा रखा है और पात्रता की शर्तों को पूरा करती हैं, उन्हें ही अगली किस्त का लाभ मिलेगा। जिन महिलाओं ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उनकी राशि अटक या रुक सकती है।

Related Articles

Back to top button