देशप्रमुख समाचार

Weather Today: मौसम ने ली करवट! कम हो रहा सर्दी का अहसास, कुछ जगहों पर बारिश के आसार

Weather Today 8 February 2026: पूरे देश का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से बारिश के साथ बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है।

Weather Today 8 February 2026: नई दिल्ली। पूरे देश का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से बारिश के साथ बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, रविवार को दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने का अनुमान है। रविवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों के मौसम को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी बढ़ेगी। हिमाचल प्रदेश में 11 फरवरी तक लगातार मौसम बदला रहेगा। इस दौरान लाहौल स्पीति, ताबो, कुकुमसेरी और अन्य इलाकों में तेज अंधड़, बादलों की गरज चमक के साथ बिजली होने की संभावना है।

उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी से मौसम बदला रहेगा। सोमवार से रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली समेत आसपास के इलाकों में बर्फबारी व बारिश से मैदानी इलाकों मौसम बदला रहेगा। इस दौरान शीतलहर और कोहरे के कारण दिन में कोल्ड डे का एहसास होगा।

हरियाणा-पंजाब में कम हो रहा सर्दी का अहसास

हरियाणा और पंजाब में सर्दी से राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिन बाद पहाड़ों पर बदलने वाले मौसम का आंशिक असर दोनों राज्यों के कुछ भागों पर रह सकता है, जिससे बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं राजस्थान में अगले तीन दिन में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 9 फरवरी से बादलों की आवाजाही के कारण कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदल सकता है।

यूपी के मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश के सभी जिले ग्रीन जोन में हैं और अगले 3–4 दिनों तक मौसम शुष्क और स्थिर बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश (UP) का अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान में लगभग 2 डिग्री की हल्की गिरावट संभव है।

Related Articles

Back to top button