देशप्रमुख समाचार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी बजट, ओम बिरला ने दी जानकारी, 28 जनवरी से शुरू होगा सत्र
Union Budget 2026: देश का आम बजट (Union Budget 2026) पेश होने का समय नजदीक आ रहा है। संसदीय बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और यह 2 अप्रैल तक चलेगा।

Union Budget 2026: नई दिल्ली। देश का आम बजट (Union Budget 2026) पेश होने का समय नजदीक आ रहा है। संसदीय बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और यह 2 अप्रैल तक चलेगा। वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट इस बार रविवार, 1 फरवरी 2026 को पेश किया जाएगा। इसकी जानकारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मीडिया से बातचीत करते हुए दी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, बजट की कार्यवाही 1 फरवरी को रविवार होने के बावजूद सुबह 11 बजे से शुरू होगी। हमारे संसद सदस्य साल के 365 दिन, 24 घंटे काम करते हैं। यह उनके लिए कोई नौकरी नहीं है। वे जनता की सेवा के लिए काम कर रहे हैं। शनिवार है या रविवार, उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।



