देशप्रमुख समाचार

नये साल में इतिहास रचेगा भारत, ISRO 12 जनवरी को लॉन्च करेगा PSLV-C62 मिशन, श्रीहरिकोटा से भरेगा उड़ान

ISRO PSLV-C62 Mission: ISRO 12 जनवरी 2026 को देश के भरोसेमंद PSLV रॉकेट के माध्यम से EOS-N1 सैटेलाइट लॉन्च करेगा।

ISRO PSLV-C62 Mission: नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) साल 2026 का शानदार आगाज करते हुए इतिहास रचने जा रहा है। ISRO 12 जनवरी 2026 को देश के भरोसेमंद PSLV रॉकेट के माध्यम से EOS-N1 सैटेलाइट लॉन्च करेगा। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से भेजा जाएगा। इस मिशन को PSLV-C62 नाम दिया गया है। इसकी जानकारी ISRO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

बता दें कि 12 जनवरी का दिन ISRO के लिए बेहद ही खास होने वाला है क्योंकि इस दिन ISRO PSLV रॉकेट की सहायता से कुल 19 सैटेलाइट्स भी अंतरिक्ष में भेजेगा। इनमें भारत के साथ-साथ दुनिया के कई अन्य देशों के 18 पेलोड्स शामिल हैं। यह मिशन भारत की जासूसी ताकत और तकनीकी क्षमता को पूरी दुनिया में साबित करेगा। यह लॉन्च भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक बड़ा कदम है।

Related Articles

Back to top button