देशधर्मप्रमुख समाचार

Rashifal: शुक्रवार के दिन वृश्चिक को होगा धन लाभ, मेष के लिए भी उन्नति के योग, जानें बाकी राशियों का हाल

26 December 2025 Ka Rashifal: आज आपके अटके काम तेज गति से पूरे होंगे। पुराने दोस्तों से मिलना-जुलना होगा। संतान के कारण कोई नई परेशानी खड़ी हो सकती है।

26 December 2025 Ka Rashifal: 26 दिसंबर 2025 को मेष राशि वाले पुराने दोस्तों से मिलेंगे, लव लाइफ से परेशान रहेंगे। वृषभ राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, समाज हित में काम करेंगे। मिथुन राशि वाले को नौकरी मिल सकती है, कोई काम अटक सकता है। कर्क राशि वालों को लापरवाही भारी पड़ेगी, लव लाइफ ठीक रहेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

मेष राशिफल 26 दिसंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपके अटके काम तेज गति से पूरे होंगे। पुराने दोस्तों से मिलना-जुलना होगा। संतान के कारण कोई नई परेशानी खड़ी हो सकती है। धार्मिक यात्रा या कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशिफल 26 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज आपको सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को सफलता के लिए पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। समाज हित का काम करने वालों को प्रसिद्धि मिलेगी।

मिथुन राशिफल 26 दिसंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

आज आपके कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। कोई योजना पैसों की कमी के चलते अटक सकती है। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। पिता की बातों को न मानकर मुसीबत में भी फंस सकते हैं। युवाओं को अच्छी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशिफल 26 दिसंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों की नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। प्रेमियों के बीच गलतफहमी हो सकती है। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा। कोई पुरानी बीमारी है तो समय पर चेकअप करवाएं। लापरवाही भारी पड़ सकती है।

सिंह राशिफल 26 दिसंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

पुराने प्रेम संबंधों के कारण परेशानी होगी। पुराने रोगों में कुछ सुधार होगा। टेंशन से दूर रहें नहीं तो अनिद्रा की समस्या हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। संतान से सुख मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशिफल 26 दिसंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे।कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो आपका पक्ष मजबूत होगा। नए कामों में तेजी आने की संभावना है।गुप्त बातें बाहर आ सकती हैं जिसका फायदा विरोधी पक्ष उठा सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

तुला राशिफल 26 दिसंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

आज धन हानि के योग बन सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें नहीं तो बाद में परेशानी उठानी पड़ेगी। किसी नए क्षेत्र व्यापार करने का मौका मिलेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल 26 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। कुछ काम आपको ना चाहते हुए भी करना पड़ सकता है। विरोधी आपके खिलाफ नया विवाद खड़ा कर सकता है। प्रेमियों की गुप्त बातें सामने आ सकती है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

धनु राशिफल 26 दिसंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

नौकरी-बिजनेस के लिए दिन शुभ है। सहकर्मियों की मदद भी करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता रहेगी।संतान की सेहत बिगड़ सकती है, इसका ध्यान रखें। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें नहीं तो ये धन अटक सकता है।

मकर राशिफल 26 दिसंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

वर्क प्लेस पर अच्छा माहौल रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मनचाहे काम समय पर होने से खुशी मिलेगी। बाजार पर नजर रखेंगे तो आपको शेयर बाजार से भी मौका मिल सकता है। सरकारी काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशिफल 26 दिसंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

कार्य क्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे हैं। आय पहले से बेहतर रहेगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। बड़े राजनेता किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ये समय अच्छा नहीं है।कुछ लोग आपसे प्रेरणा ले सकते हैं।

मीन राशिफल 26 दिसंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

मन में किसी बात को लेकर असन्तोष पैदा हो सकता है। लोन चुकाने में आपसे चूक हो सकती है। लव लाइफ ठीक-ठाक रहेगी। जीवनसाथी आपको किसी मामले में बहुत सपोर्ट करेगा। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

Related Articles

Back to top button