देशप्रमुख समाचार

आज का मौसम: कोहरे की चादर से ढका यूपी-बिहार, अभी और गिरेगा तापमान, इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड

Today Weather Update 2025: दिसंबर में 11 दिन बीत गए हैं, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अभी न तो कोहरा पड़ रहा है और न ही कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है।

Today Weather Update 2025: नई दिल्ली। दिसंबर में 11 दिन बीत गए हैं, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अभी न तो कोहरा पड़ रहा है और न ही कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। वहीं यूपी-बिहार का हाल इससे बिल्कुल उलट है। यूपी में दिन की शुरुआत ही कोहरे की चादर के साथ हो रही है। पूर्वी हो या पश्चिमी यूपी पूरा राज्य कोहरे की चादर से ढक गया है। सुबह के वक्त विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में 15 दिसंबर से गिरेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में अभी कड़ाके की ठंड पड़ना बाकी है। हालांकि सुबह-शाम चल रही सर्द हवाएं ठंड का एहसास करवा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 15 दिसंबर से एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। इस बार की करवट कड़ाके की ठंड की दस्तक होगी। वहीं कल यानी शनिवार को राजधानी में मौसम थोड़ा बिगड़ सकता है। कल आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

कोहरे की चादर से ढका यूपी-बिहार

भले ही दिल्ली में अभी कोहरा नहीं पड़ रहा हो, लेकिन दिल्ली से सटे यूपी-बिहार में दिन की शुरुआत ही कोहरे के साथ हो रही है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, आज आगरा, अलीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में घना कोहरा पड़ सकता है।

वहीं बिहार में भी आज घना कोहरा देखने को मिल सकता है। कोहरे के साथ ही सीमांचल इलाके में शीतलहर भी चलने की संभावना है। आज के लिए मौसम विभाग ने कटिहार,अररिया, किशनगंज, पूर्णिया के लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने को कहा है।

पहाड़ों पर और गिरेगा तापमान

उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम अपना अलग ही रंग दिखा रहा है। कहीं सूखा पाला पड़ रहा है, तो वहीं कुछ जगहों पर बर्फबारी भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज से राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से गिरने की संभावना है। नैनीताल, मूसरी, रुद्रप्रयाग में आज पारा लुढ़क सकता है। वहीं कश्मीर में 13-15 दिसंबर के बीच कुछ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button