देशप्रमुख समाचार

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड अपडेट करना हो गया महंगा, जानिए अब कितना देना होगा चार्ज

Aadhaar Update Rate: आधार कार्ड में नाम, पता या फोटो जैसी जानकारी अपडेट करना अब महंगा हो गया है।

Aadhaar Update Rate: आधार कार्ड में नाम, पता या फोटो जैसी जानकारी अपडेट करना अब महंगा हो गया है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार अपडेट से जुड़े चार्ज में बदलाव किया है।

अब आधार कार्ड में किसी भी तरह का बदलाव कराने के लिए पहले की अपेक्षा 15 से 25 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। नए नियम एक अक्टूबर 2025 से लागू हो गए हैं और 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगे। इसके बाद यूआईडीएआई ने अगले चरण यानी एक अक्टूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 के लिए भी नई दरें तय कर दी हैं।

कौन-कौन सी सेवाएं महंगी हुई

अब तक जिन सर्विस का चार्ज 50 रुपये था, वो अब बढ़कर 75 रुपये हो गया है। इन सर्विस में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि जैसी जानकारी को अपडेट करना शामिल है। फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो अपडेट करने के लिए पहले 100 रुपये देने होते थे अब 125 रुपये देने होंगे।

इसी तरह 75 रुपये वाली सर्विस अब 90 रुपये हो गई है। जबकि 125 रुपये वाली सर्विस दूसरे चरण में यानी एक अक्टूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 में 150 रुपये की हो जाएगी। हालांकि, नया आधार कार्ड बनवाने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और यह पहले की तरह निःशुल्क रहेगा।

बच्चों और किशोरों को राहत

यूआईडीएआई ने बच्चों और किशोरों को राहत भी दी है। पांच से सात साल और 15 से 17 साल की उम्र के बच्चों/किशोरों का बायोमेट्रिक अपडेट एक बार निःशुल्क रहेगा। इसके अलावा सात से 15 साल के बच्चों के लिए 30 सितंबर 2026 तक बायोमेट्रिक अपडेट का शुल्क माफ किया गया है।

ये कदम समय पर अपडेट को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। हालांकि यदि कोई व्यक्ति अन्य उम्र में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कराना चाहता है, तो उसे पैसे देने होंगे।

घर पर सेवा के लिए 700 रुपये चार्ज

यूआईडीएआई ने घरेलू आधार सेवाओं का भी शुल्क तय किया है। अगर कोई व्यक्ति घर बैठे आधार अपडेट कराना चाहता है, तो इसके लिए उसे 700 रुपये (जीएसटी सहित) देने होंगे।

अगर उसी घर में और लोग भी सेवा लेना चाहते हैं, तो हर अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपये का चार्ज लगेगा। ये शुल्क जनसांख्यिकी और बायोमेट्रिक अपडेट की सामान्य फीस से अलग होंगे।

ऑनलाइन अपडेट सस्ता, रंगीन प्रिंट महंगा

अगर आप अपने आधार में एड्रेस या अन्य दस्तावेज ऑनलाइन (माईआधार पोर्टल) से अपडेट करते हैं, तो 14 जून 2026 तक यह सेवा मुफ्त है। लेकिन अगर आप यही अपडेट आधार सेवा केंद्र पर करवाते हैं, तो पहले जहां 50 रुपये देने होते थे, अब 75 रुपये चुकाने होंगे।

अगर आप आधार की कलर कॉपी या ईकेवाईस लेना चाहते हैं, तो अब इसके लिए भी आपको पैसे चुकाने होंगे। इसका शुल्क 40 रुपये (2025-2028) और फिर 50 रुपये (2028-2031) तय किया गया है।

बायोमेट्रिक अपडेट चार्ज

– अगर किसी को फिंगरप्रिंट, आइरिस या फोटो अपडेट करना है तो इन नियमों के हिसाब से फीस लगेगी।

-5 से 7 साल की उम्र के लिए फ्री रहेगा।

– 15 से 17 साल की उम्र में भी एक बार फ्री होगा।

– बाकी सभी मामलों में 125 रुपये शुल्क देना होगा।

– 7 से 15 साल के बच्चों की बायोमेट्रिक अपडेट फीस 30 सितंबर 2026 तक माफ की गई है।

नई फीस लिस्ट (1 अक्टूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 तक)

नया आधार बनवाना : निःशुल्क

अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (5–7 और 15–17 साल): फ्री।

बाकी बायोमेट्रिक अपडेट: 150 रुपये।

डेमोग्राफिक अपडेट: 90 रुपये।डॉक्यूमेंट अपडेट (सेंटर पर): 90 रुपये।

डॉक्यूमेंट अपडेट (ऑनलाइन): 90 रुपये।

आधार सर्च और प्रिंटआउट: 50 रुपये।

Related Articles

Back to top button