– एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर दिग्विजय सिंह ने दिया बयान
– बोले, मेरी दुआ है कि भारत-पाक मैच में इस बार पाकिस्तान की जीत होनी चाहिए
भोपाल। आतंकी हाफिज सईद को साहेब, ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी और पाकिस्तान पर भारत की सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने वाले कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह का पाक प्रेम एक बार फिर सामने आया है। भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में होने जा रहे मैच में उन्होंने अपने एक बयान में पाक की जीत की दुआ की है। दिग्विजय सिंह का ये बयान सामने आने पर लोगों में उनके खिलाफ जमकर गुस्सा देखने को मिल रहा है।
एशिया कप में एक बार फिर भारत औऱ पाकिस्तान के बीच मैच होने जा रहा है। दोनों ही टीम 11 माह बाद एक दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं। हर भारतीय एक बार फिर पाक पर भारत की जीत की दुआ कर रहा है। लेकिन इन्हीं सबके बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भारत पाक मैच को लेकर आए बयान ने चौका दिया है। एक प्रेसवार्ता के दौरान भारत और पाक के बीच लंबे समय के बाद मैच होने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच मैच होने चाहिए। इससे दोनों मुल्कों के बीच दूरिया कम होती हैं। हम दुआ करते हैं कि श्रीलंका में होने वाले मैच में पाकिस्तान की जीत हो। ताकि पाक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ सके। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद लोगों के अंदर का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का कहना है कि अगर पाकिस्तान से इतना ही दिग्विजय सिंह को प्रेम है तो उन्हें पाकिस्तान ही चले जाना चाहिए।
– पाकिस्तान से दिग्विजय सिंह का प्रेम नया नहीं है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान से दिग्विजय सिंह का प्रेम नया नहीं है। पहले भी कांग्रेस नेता पाकिस्तान को खुश करने के लिए ऐसे बयान देते आए हैं। ये वहीं दिग्विजय सिंह हैं जिन्होंने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद को ‘साहेब’ कहकर संबोधित किया था। दिग्विजय ने अल-कायदा के आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी भी कहा था। इतना ही नहीं पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर कह डाला था। वहीं पाकिस्तान पर भारत की सार्जिकल स्ट्राइक पर भी दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाते हुए सबूत की मांग की थी।