Wednesday, November 29, 2023
Home > Recent > चंद्रयान3,चांद पर सफल लैंडिंग के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा

चंद्रयान3,चांद पर सफल लैंडिंग के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा

चंद्रयान 3 इतिहास रचने से अब चंद कदम की दूरी पर है। समय बीतने के साथ-साथ यान चंद्रमा के और करीब पहुंचता जा रहा है। चंद्रयान का विक्रम लैंडर चांद के चक्कर लगाने के साथ उसकी नई तस्वीरें भी ले रहा है। इसरो ने लैंडर द्वारा ली गई।

चंद्रयान का विक्रम लैंडर अब चांद के काफी करीब पहुंच गया है। लैंडर चांद के चक्कर लगाने के साथ उसकी नई तस्वीरें भी ले रहा है।चंद्रयान 3 अब तेजी से चांद की सतह पर लैंड करने के करीब बढ़ रहा है। लैंडर विक्रम चांद की ऐसी कक्षा में स्थापित (Chandrayaan 3) हो गया है, जहां चंद्रमा का निकटतम बिंदु 25 किमी और सबसे दूर 134 किमी है। इसरो ने कहा है कि इसी कक्षा से यह बुधवार को चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा।

चंद्रयान 3 के 23 अगस्त को शाम करीब 6:04 बजे (भारतीय समयानुसार) चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की उम्मीद है. रविवार की सुबह मिशन का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन (रफ्तार कम करने की प्रक्रिया) सफलतापूर्वक पूरा किया गया था.

चांद पर सफल लैंडिंग के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. अभी तक केवल अमेरिका, सोवियत संघ और चीन के मिशन ही चांद पर सफलतापूर्वक उतर चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)