Friday, March 24, 2023
Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > संगीतकार आदेश श्रीवास्तव को कैंसर, हालत गंभीर!

संगीतकार आदेश श्रीवास्तव को कैंसर, हालत गंभीर!

मुंबई

aadesh-300x225म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव की हालत बेहद गंभीर है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। आदेश कैंसर से पीड़ित हैं। गौरतलब है कि उन्हें पांच साल पहले भी कैंसर हो गया था और इलाज के बाद वो सही भी हो गए थे।

आदेश को एक बार फिर कैंसर हो गया है और उनकी हालत काफी नाजुक है। फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर है। आदेश को एक हफ्ते पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लता मंगेशकर ने ट्वीट कर आदेश श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की कामना की है। लता ने ट्विटर पर लिखा है, ‘मुझे आज पता चला कि संगीतकार आदेश श्रीवास्तव जी की तबियत खराब है। मैं उनकी अच्छी सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)